महिला ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार 

बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत की 38 वर्षीय महिला ने अपने 40 वर्षीय पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं मामले की जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी के घर से करीब 614 ग्राम भुक्की (चूरा-पोस्त) भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत रात जब वह कमरे में सोई थी तो उसका पति नशे की हालत में आया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की। शिकायत में पीड़िता ने पति पर गत 6 वर्षों से अप्राकृतिक यौन शोषण के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

महिला के अनुसार लोकलाज के चलते वह आज तक चुप रही लेकिन अब उसके लिए यह असहनीय हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी निजी वोल्वो बस सेवा में परिचालक का काम करता है तथा आजकल कोरोना बंदिशों के चलते घर में ही है। पीड़ित महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति कोई नशा करता है।

शिकायत पर जब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो आरोपी के घर से 614 ग्राम भुक्की बरामद हुई। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीडऩ और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपीको गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...