महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने के जड़े आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जनपद में गांव की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि हाल-फिलहाल महिला अपने मायके में अपनी मां के पास रह रही है, वहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग महाराष्ट्र में अपना कारोबार चलाते हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, वहीं शादी के करीब 2 महीने के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा उस पर गहने और कैश लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर किया है, लेकिन इसके बावजूद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

दहेज प्रताड़ना के अतिरिक्त उसके ससुर ने भी उसके साथ कई बार अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, वहीं उसने कई बार अपने ससुर को खुद को उसकी बेटी के समान होने की बात कही, लेकिन उस पर कोई असर न हुआ।

महिला ने जब घटना के संबंध में अपने पति को बताया, तो उसके पति ने भी अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर डाली।

महिला का आरोप है कि उसकी ननद नंदोई भी महाराष्ट्र में ससुराल पक्ष के साथ रहते हैं और वह भी उसे प्रताड़ित करने में कोई कमी नहीं छोड़ते, जबकि उसका पति भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चूका हैं।

शिकायत की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...