महिला कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के आगे धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
महिला कांग्रेस ने आज देश मे  पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के विरोध में विकास नगर स्थित पेट्रोल पंप के आगे धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बेनर में पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के बढ़े मूल्यों को जनहित में वापिस लेने की मांग की।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आज महिलाओं को घर चलना मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस आज 900 रुपये से ऊपर मिल रहा है जबकि सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी खत्म कर दी गई है।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पेट्रोल व डीजल के हर रोज मूल्य बढ़ाए जा रहें है जबकि आज कच्चे तेल के मूल्य निम्न स्तर पर है।उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी है और लोगों को महंगाई थोप रही है।
जैनब ने कहा कि कोरोना के इस काल मे 93 प्रतिशत नोकिरियां चली गई,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है ऐसे में भाजपा इस आपदा मे अबसर तलाश रही है।उन्होंने कहा कि डिपुओं में मिलने वाला सस्ता राशन भी मंहगा कर दिया गया है।
इस दौरान उनके साथ कविता कवंर,शशि ठाकुर,निर्मला ठाकुर व बबली शामिल थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...