महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के तत्वावधान में पोषणमाह के तहत शाहपुर के सल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने बेटी है अनमोल के अंतर्गत 21 बेटियों के नाम कुल 5 लाख 37 हजार की एफडी तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 14 पात्र लाभार्थियों को 4 लाख 34 हजार की चेक भेंट किए।

इससे पहले सीडीपीओ रैत संतोष ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गीत संगीत के माध्यम से विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी ।

रजोल कला मंच ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने पोषण अभियान के अंतर्गत लगाई गई खाद्य व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। ब सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही सुखाश्रय योजना सहित अन्य योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सीडीपीओ रैत, वरिष्ठ सहायक, रैत खण्ड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकों ने आपदा राहत के लिए एक लाख का चेक भी विधायक को भेंट किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था, इसमें लगभग 51 नागरिकों के बीपी, शुगर, एचबीओ इत्यादि टेस्ट किए गए।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, बीडीसी सदस्य सुमना देवी, मनोज कुमार, कनोल पंचायत के उपप्रधान नंद लाल, भूतपूर्व प्रधान निर्मल, उप प्रधान ओम चंद, पप्पु प्रधान सपना देवी सहित सभी विभागों से अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...