महिलाओं का सम्मान देश के सम्मान बराबर – राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

वीरगाथाओं और वीरता में महिलाओं का स्थान अवल, महिला रोजगार पर विशेष प्राथमिकता होनी चाहिए – राम लाल ठाकुर

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

आज नम्होल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें श्री नैना देवी विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर जी उपस्थित रहे।

इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का सम्मान देश के सम्मान के बराबर होता है। महिलाओं की वीरता गाथाएं हमारे लोकगीतों में, हमारे इतिहास में, हमेशा से हमारे समाज को कर्मठता से जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती रही है।

आज दिन भर चले इस कार्यक्रम में राम लाल ठाकुर ने महिलाओं से रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर खुल कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला रोजगार पर विशेष प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस मौके पर श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम लाल गङ्गड, मैथी ग्राम पंचायत के प्रधान श्याम लाल चौधरी व अन्य मातृ शक्ति मौजूद थी।

इस मौके पर 10 लोंगो ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर राम लाल ठाकुर से गले मे हार डलवाकर सम्मान ग्रहण किया और कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

जिन लोंगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनमें गोपाल शुक्ला, खज़ाना राम, हरि लाल, जोगिंदर पाल, जगत राम, जितेंद्र कुमार, राज पाल, दयानद ठाकुर, पम्मी कुमार।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...