महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के छात्रों ने विदेशी भाषाओं में विद्यमान अवसरों तथा कठिनाइयों के बारे जाना

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व छात्र परिषद द्वारा महाविद्यालय के करियर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से किया गया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र नितिन शर्मा ने इस व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विदेशी भाषाओं में विद्यमान अवसरों तथा कठिनाइयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

बता दे कि उन्होंने वर्ष 2022 में महाविद्यालय से ही अपनी स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण की थी तथा वर्तमान में वे लैंगुएज पंथियोन संस्थान में जर्मन भाषा पढ़ा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं में विद्यमान रोजगार के अवसरों से अवगत करवाया तथा इसे उनकी भविष्य की पढ़ाई में भी सहयोगी बताया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा ने अपने छात्र नितिन शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की तथा उन्हें इस व्याख्यान के लिए धन्यवाद भी किया। व्याख्यान के अंत में नितिन शर्मा को महाविद्यालय प्रशासन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...