महज 18 सेकंड में जमींदोज हो गई चार मंजिला इमारत, चौपाल में पेश आया हादसा, देखें वीडियो

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी सहित पूरे हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनपद के चौपाल बाजार में आज दिन में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत भरभराकर गिर गई।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम बाजार में गिरे मलबे को हटवा रही है।

दरअसल, इस भवन को गिरने के अंदेशे से पहले ही खाली करवा लिया गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भवन के पहले शीशे चटकने शुरू हुए। इससे भवन के भीतर मौजूद लोग अलर्ट हो गए और तुरंत ही भवन से बाहर निकल गए।

जमींदोज हुई इमारत में एक बैंक, एक होटल, एक बार और तीन दुकानें मौजूद थीं। इस घटना में करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। इमारत के ढहने के दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है। इसमें महज कुछ सेकंड में पूरी इमारत भरभराकर गिर जाती है और घटनास्थल पर धूल का गुब्बार फैल जाता है।

चौपाल के डीएसपी राज कुमार ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि बारिश की वजह से इमारत जमींदोज हुई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...