मस्तगढ़ में जल शक्ति विभाग के कर्मी पर दराट से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

--Advertisement--

मस्तगढ़ में जल शक्ति विभाग के कर्मी पर दराट से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज, नलके में पानी का प्रेशर चैक करने गए कर्मी पर बोला हमला!

ज्वाली – व्युरो

विस क्षेत्र ज्वाली के मस्तगढ़ में जल शक्ति विभाग के कर्मी पर एक युवक द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है तथा कर्मी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की गई है।

शिकायतकर्ता मांगो राम ने बताया कि वह मस्तगढ़ में बतौर फिटर कार्यरत है तथा शुक्रवार को वह एक अन्य कर्मी के साथ घर-घर जाकर नलों में पानी का प्रेशर चैक कर रहे थे।

इसी दौरान करीबन दो बजे तला गांव में एक घर में नलके का प्रेशर देखने लगे तो कुलदीप पुत्र हरनाम सिंह ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी तथा बाद में दराट को लेकर हमला कर दिया जोकि बाजू की कोहनी पर लगा और बाजू लहूलुहान हो गई।

अगर दराट का वार बाजू पर न लगता तो अप्रिय घटना हो जाती। मैं जान बचाने के लिए वहां से भागा तो कुलदीप भी मेरे पीछे दराट लेकर दौड़ पड़ा।

इसी दौरान एक महिला स्कूटी लेकर वहां से निकली और मैंने उससे लिफ्ट मांगी व वहां से निकल आया। अगर वहां से स्कूटी में लिफ्ट लेकर न भागता तो कुलदीप मुझे जान से ही मार डालता।

इसके बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया तथा पुलिस चौकी कोटला में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसपी अशोक रत्न के बोल

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...