मसूरी-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा; खाई में गिरी रोडवेज की बस, 2 यात्रियों की मौत, कई घायल

--Advertisement--

देहरादून – व्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां रविवार दोपहर को मसूरी देहरादून हाईवे पर एक रोडवेज की बस अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा मसूरी से पांच किलोमीटर पहले शेर घड़ी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के समय बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...