मरे कुत्ते को खाई में फैंकने जा रहा था व्यक्ति, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

भटियात – अनिल संबियाल

पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसे दफनाने जा रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हंसराज पुत्र पुंबा निवासी लाहड़ी भाटी डाकघर परछोड़ तहसील भटियात के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लाहड़ी निवासी हंसराज के पालतू कुत्ते की बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मौत हो गई। वह कुत्ते को दफनाने के लिए लाहड़ू से करीबन 200 मीटर आगे चुवाड़ी सड़क पर ले गए। रास्ते में पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरे।

व्यक्ति के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। खाई से निकालकर घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां से हंसराज को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजन एंबुलेंस में उन्हें लेकर टांडा जा रहे थे, लेकिन चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर कालीघार के पास हंसराज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन चुवाड़ी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...