मनेई के समीप पुल पर रेलिंग से टकराया ट्रक, एक टायर लटका हवा में, 3 घण्टे रहा रोड़ ब्लॉक

--Advertisement--

मनेई के समीप पुल पर रेलिंग से टकराया ट्रक, एक टायर लटका हवा में।

शाहपुर‌ – अमित शर्मा

32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर मनेई के समीप पुल पर सुबह सवेरे हादसा पेश पाया है। जानकारी के मुताबिक रानीताल से 32 मील की ओर एक सरिए से लदा ट्रक जा रहा था कि मनेई के समीप पुल पर सामने से एक कार आ गई पुल के संकीर्ण होने की बजह से कार को बचाने के चक्कर मे ट्रक ने पुल की रेलिंग तोड़ दी जिससे एक टायर हवा में लटक गया।

गनीमत यह रही कि ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई । फिलहाल पुल के बीच मे ट्रक के फंसने से जाम की स्थिति बनी हुई है केवल स्कूटी बाइक ही आवागमन कर पा रहे है बड़े वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

ट्रक चालक ने बताया कि वह ऊना से सरिया लोड करके कुठेड़ में देने जा रहा था कि मनेई के समीप हादसा हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने उक्त पुल काफी संकीर्ण है तथा विभाग की ओर से कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है।

जिसके चलते ड्राइबर जल्दबाजी से पुल की क्रॉसिंग करते है कई बार दो गाड़िया क्रॉस नहीं हो पाती और हादसों का अंदेशा बना रहता है।

उंन्होने सरकार व लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि इस पुल को बड़ा किया जाए ताकि दो गाड़ियां क्रॉस कर सके।तथा फिलहाल के लिए कोई चेतावनी बोर्ड का स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...