मनाली-चंडीगढ़ हाईव पर बड़ा हादसा, बस ने राहगीरों और ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कुल्लू–मनाली–चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे के मोड़ा टोल प्लाजा के पास एक हरियाणा नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक करीब 100 फुट दूर जाकर पलट गया। इस हादसे में पैदल जा रहा एक एक व्यक्ति भी बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, हादसे में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही कीरतपुर साहिब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि जो बस हादसे का शिकार हुई है वह खराब हो गई थी। बस चालक बस को हल्का-फुल्का ठीक करवाने के बाद कीरतपुर साहिब की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट...

कांगड़ा: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध...

विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय...