मनाली के भजोगी में पांच मंजिला मकान में लगी आग, डेढ़ मंजिल जली

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के वार्ड दो भजोगी में रविवार दोपहर बाद पांच मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से डेढ़ मंजिल जल गई है। मकान उद्योग विभाग में महाप्रबंधक उत्तम चंद पुत्र इंद्र चंद निवासी वार्ड नंबर दो भजोगी का है। उत्तम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने उत्तम के घर से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया, जिसकी आवाज से भजोगी क्षेत्र के लोग सहम उठे। जिस समय आग लगी उस समय भारी हिमपात हो रहा था। लोगों ने फायर ब्रिगेड सहित एक दूसरे को आग लगने की सूचना दी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए।

भारी हिमपात के कारण अग्निशमन विभाग की टीम को भजोगी पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। जब अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची तब आग पूरी मंजिल में फैल चुकी थी। अग्निशमन कर्मियों ने आग को काबू क़िया, जिससे आसपास के घर जलने से बच गए।

पड़ोसी बालकु व यशपाल ने बताया कि पड़ोस वाले घर में आग लगने से उनको भी खतरा हो गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की मदद से अपने घरों को बचाने में सफल रहे हैं।

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई है और आग को काबू कर लिया है। आग लगने से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...