मदद के लिए गया पुलिस का जवान बना हादसे का शिकार:मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

बर्फ में लोगों की जान बचाने के लिए गया पुलिस का जवान खुद भी हादसे का शिकार हो गया था। सोमवार सुबह आखिरकार वह जिंदगी से जंग हार गया। आईजीएमसी में आज उसने अंतिम सांस ली। बर्फ में फंसे लोगों की मदद के लिए गया 27 वर्षीय हिमाचल पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल वीरेंद्र खुद हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में वीरेंद्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और वह आईजीएमसी में उपचाराधीन था। वीरेंद्र छोटा भंगाल के कोठीकोड का रहने वाला था।

गत 6 जनवरी की शाम को शिमला पुलिस का त्वरित प्रकिया दल बर्फ़बारी के बीच पर्यटकों की मदद के लिए कुफरी और छराबड़ा क्षेत्र में गया था। स्थानीय लोगों के बचाव के लिए सरकारी गाड़ी में 6 जवानों का दल जैसे ही चीनी बंगला के पास पहुंचा तो गाड़ी अचानक बर्फ पर फिसल गई। गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी।

इस हादसे में वीरेंद्र को सबसे ज्यादा चोट पहुंची, जबकि दो अन्य जवानों के हाथ और टांग में फ्रेक्चर हुआ था। वीरेंद्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। लेकिन आज जवान आखिरकार ज़िंदगी से जंग हार गया। एसपी शिमला मोहित चावला ने जवान की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...