मतदान करते समय EVM के साथ फोटो व वीडियो शेयर करने वालों पर शिकंजा, थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा के तहत चुनावों में मतदान के दिन किसी व्यक्ति ने अपने मत डालने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दी। यह वीडियो खूब वायरल हो गई। लिहाजा अब इंटरनेट मीडिया में आई इस वीडियो को लेकर प्रशासन ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक शिकायतपत्र देहरा डीएसपी को लिखा है। जिसमें उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है।

मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने पर भी थी पाबंदी

कायदे से चुनाव आयोग की ओर से मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। मतदाता मोबाइल फोन मतदान केंद्र तक नहीं ले जा सकते थे। ऐसे में जिस भी मतदान केंद्र में यह मोबाइल फोन भीतर गया उसकी भी पड़ताल की जाएगी। ऐसे में पुलिस मामले की तफ्तीश करेगी और वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने वाले तक पहुंचेगी।

नियमों का उल्‍लंघन कर वीडियाे बनाया

एसडीएम देहरा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संकल्प गौतम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक ऐसा वीडियो जिसमें कोई व्यक्ति देहरा के किसी प्रत्याशी को वोट कर रहा है। उसने नियम की अवहेलना करते हुए उक्त वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया है।

पोलिंग बूथ के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज

संकल्प गौतम ने बताया की उक्त बूथ पर तैनात कर्मचारियों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। वहीं एक लिखित शिकायत पुलिस थाना देहरा में दे दी है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई कानून के तहत होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...