मण्डी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के कंडक्टर के ईलाज में विभाग तत्पर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज यहां बताया कि मण्डी जिले के पण्डोह में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के कंडक्टर निशांत कुमार के ईलाज में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

उन्होंने बताया कि निशांत कुमार का ईलाज पीजीआई चण्डीगढ़ में चल रहा है, जहां एचआरटीसी घायल कंडक्टर के परिवार के सम्पर्क में निरंतर बने हुए है और उन्हें यथासंभव आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार प्रातः हिमाचल पथ परिवहन निगम के ट्रैफिक मैनेजर ने स्वयं पीजीआई चण्डीगढ़ जाकर घायल निशांत का हाल जाना। इस दौरान उन्हें निशांत की मां से भी मुलाकात की और उन्हें निगम की ओर से 20 हजार रुपये सौंपे।

इससे पूर्व भी विभाग की ओर से 10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी निशांत के ईलाज में हर संभव सहायता व सहयोग निगम की ओर से दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अपने घायल साथी की मदद के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी भी आगे आए हैं। निगम के कर्मचारियों ने 25 हजार रुपये एकत्र कर निशांत के परिजनों को दिए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुरूप ईलाज के लिए सरकार की ओर से मदद प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...