मणिमहेश में महिला सहित तीन लोगों के शव मिले, ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका

--Advertisement--

Image

चम्बा- धर्म नेगी 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पवित्र धार्मिक स्थल मणिमहेश में महिला सहित तीन शव मिले हैं। अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही भरमौर से पुलिस की रेस्क्यू टीम मणिमहेश रवाना हो गई है। शवों को भरमौर लाने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शवों को भरमौर लाया जा रहा है।

आंशका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी से इनकी मौत हुई है। रविवार को भी पवित्र मणिमहेश के कमलकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे कैलाश के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।

डलहौजी के तीन युवक कैलाश की परिक्रमा करके मणिमहेश की तरफ आ रहे थे। इन युवकों ने शव को देखा। युवकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस जवान और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रशासन ने कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा पर रोक लगाई है। लोग चोरी छिपे यात्रा पर जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...