मछली के अवैध शिकार के पांच मामले पंजीकृत

--Advertisement--

मछली के अवैध शिकार के पांच मामले पंजीकृत

मंडी – अजय सूर्या

मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा जिला में वर्जित काल में अवैध रूप से मछली पकड़ने तथा उसका व्यापार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सांय वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम के नेतृत्व में एक टीम द्वारा ब्यास नदी व सुकेती खड्ड में अवैध रूप से मछली का शिकार करते हुए 5 लोग पकड़े गए तथा उनसे मौके पर ही जुर्माने के तौर पर 7 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।

उन्होंने बताया कि अब तक जिला में वर्जित काल में मछली पकड़ने के दस मामले पंजीकृत किए जा चुके हैं तथा उनसे नियमानुसार जुर्माना हासिल किया गया है।

नीतू सिंह ने बताया कि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से  जिला के विभिन्न स्थानों पर विभागीय टीमों द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध ढंग से मछली  पकड़ने तथा उसकी बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अवैध मछली शिकार व व्यापार करने से बचें तथा दूसरों को भी ऐसा न करने के लिए जागरूक करें। यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ जरूरी कार्यवाही की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...