मंडी : IIT में नौकरी से निकाली महिला की BOD भी नहीं सुन रही फरियाद

--Advertisement--

मंडी, 31 अक्तूबर – अजय सूर्या

आईआईटी मंडी की IIT हब एंड एचसीआई फाउंडेशन द्वारा नौकरी से निकाली गई महिला ने बीओडी के पास सुनवाई की फरियाद लगाई है लेकिन बीओडी भी इस महिला की फरियाद को नहीं सुन रहा है।

नौकरी से निकाली गई महिला ने 18 सितंबर को सुनवाई के लिए ईमेल भेजी थी, लेकिन आज दिन तक उसका कोई जवाब नहीं आया है। इसके बाद महिला ने बीती 20 अक्तूबर को रिमाइंडर ईमेल भी भेजा है, जिसका भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने भी बीओडी को मामले की सुनवाई के लिए लिख दिया है, लेकिन फिर भी बीओडी की तरफ से इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस महिला के मामले में पहले बीओडी ने की महिला को गलत ढंग से डिमोट करने पर उसे दोबारा प्रमोट करने का आदेश दिया था। लेकिन अब महिला को जब नौकरी से ही निकाल दिया गया है तो इसके बाद बीओडी की तरफ से इस मामले पर सुनवाई न करने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह था पूरा मामला
आइआइटी मंडी आई हब एंड एचसीआई फाउंडेशन ने एक महिला कर्मचारी को अनुबंध पर तैनात कर रखा था। लेकिन इस महिला कर्मचारी को नियमों के विपरीत डिमोट कर दिया गया। बाद में बीओडी ने डिमोशन को गलत ठहराया तो इसे फिर से प्रमोट कर दिया गया। लेकिन जब अनुबंध को रिन्यू करने की बारी आई तो महिला को नौकरी से ही निकाल दिया गया। हवाला दिया गया कि महिला कर्मचारी की परफॉरर्मेंस ठीक नहीं है। अब यह महिला कर्मचारी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन इसकी कहीं पर कोई सुनवाई होती हुई नजर नहीं आ रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...