मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने जताई टिकट की दावेदारी

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का एलान होते ही मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी में भी टिकट के लिए दावेदारी जताने का फैसला ले लिया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भंडारी ने कहा कि दो अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बैठक बुलाई है। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले किन्नौर जिला से नेगी निगम भंडारी संबंध रखते हैं।

उधर, प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बादउपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे।

चुनाव समिति की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम टल गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कमेटी के आठ सदस्य भी बुलाए गए हैं।

मंडी से पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी टिकट के लिए दिल्ली गए हैं। वहीं, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी भी प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में ये दिलचस्प होगा कि मंडी से किस नेता को कांग्रेस का टिकट मिलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...