मंडी में 20 शिक्षक और पॉजिटिव, 7 तक बंद रहेंगे स्कूल।

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो 

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में 20 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इसके पूर्व शनिवार को भी 41 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी स्कूलों को 7 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की तरफ से यह आदेश जारी हुए हैं।

साथ में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि 7 फरवरी तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। अध्यापक स्कूलों में पहले की तरह आएंगे। ऐसे अध्यापक जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण होंगे, स्कूल आने की छूट दी गई है। इसकी पुष्टि शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने की है।

रविवार को मंडी जिला के सुंदरनगर से 01, प्राथमिक स्कूल खनौट, बस्सी, भांबला, सुलपुर, जबोठ, सुनेहरवीं और बलद्वाड़ा से 20 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पुष्टि की। जिला में काफी अरसे बाद एक दम से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। फिर भी इससे घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है, और किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...