मंडी: पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी शिक्षक का सुकेती खड्ड में मिला शव

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी शिक्षक का शव पुलिस को शुक्रवार को सुकेती खड्ड से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे कि मंडी के पास पुलघराट में 2 अप्रैल की रात को पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान जेबीटी शिक्षक ऋषि राज निवासी गांव गुटकर, तहसील बल्ह और उसका साथी राहुल निवासी तल्याड़ मंडी 12.66 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए और साथ लगती सुकेती खड्ड की ओर छलांग लगा दी। पुलिस ने राहुल को तो दबोच लिया मगर ऋषि राज का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को वारदात से करीब 200 मीटर ऋषि राज का शव बरामद हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...