मंडी की इंदिरा मार्कीट की छत पर 2 गुट भिड़े, मंदिर में बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जिले में मारपीट की 2 घटनाओं में 2 युवकों के घायल होने का समाचार है। जानकारी अनुसार पहले मामले में मंडी की इंदिरा मार्कीट की छत पर प्रवासी लोगों के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक को गहरी चोटें आईं हैं।

घायल युवक को जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। दूसरे मामले में मंडी के सिद्ध शंभू मंदिर के पास बैठे एक युवक पर 2 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उक्त युवक घायल हो गया।

लहूलुहान होने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक बालीचौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है और मंडी शहर में एक क्वार्टर में रहता है।

मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...