मंडी की आरजू के सिर सजा शरद सुंदरी का ताज, दुष्यंत ठाकुर बने वायस ऑफ कार्निवाल

--Advertisement--

Image

मनाली, 07 जनवरी – आदित्य

मंडी के जंजैहली की आरजू ने कड़े मुकाबले में शरद सुंदरी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल राउंड में 15 प्रतिभागियों को हराकर ताज पर कब्जा जमाया।

विंटर क्वीन के ताज के लिए 27 प्रतिभागी सुंदरियों के बीच में कांटे की टक्कर हुई। आरजू ने इन सभी को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप बनी वहीं कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।

वहीं, वायस ऑफ कार्निवाल के तीनों पुरस्कार इस वर्ष कुल्लू जिला के नाम रहे। सैंज से दुष्यंत ठाकुर ने कड़े मुकाबले के बीच वायस ऑफ विंटर कार्निवाल मनाली 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया।

कुल्लू की ही अर्पिता ठाकुर दूसरे स्थान पर, जबकि कुल्लू के ही शैलेश बौद्ध तीसरे स्थान पर रहे। मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित शरदोत्सव में शरद सुंदरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में शरदसुंदरी का ताज हासिल करने के लिए प्रतिभागी युवतियों में उत्साह देखने को मिला।

वहीं, दर्शक भी उत्साहित दिखे। प्रतियोगिता के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से 27 युवतियों का चयन किया गया था।

शरदसुंदरी में पहले राउंड के बाद टॉप 15 का चयन हुआ। उनसे सवाल जवाब के बाद टॉप 6 सुंदरियां फाइनल राउंड में पहुंचीं। इस आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

शरद सुंदरी को एक लाख रुपए, ट्रॉफी व ताज से सम्मानित किया गया। प्रथम उपविजेता को 50 हजार व द्वितीय उपविजेता को 30 हजार रुपए व ताज से सम्मानित किया गया।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने कार्निवाल के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया।

इन प्रतिभागियों को भी किया सम्मानित

स्मृति को मिस सुंदर आंखों वाली, निकिता को मिस टैलेंट, शिवांशी ठाकुर को मिस फैशन आइकॉन, निधि चौहान को मिस ब्रिलियंट, आक्षी धर्मा को मिस रैंपवॉक, आरजू राणा को मिस फोटो जेनिक, तृप्ता चौहान को मिस कॉनियस, कनिष्का को मिस शाइनिंग स्टार, नीतीशी परमार को मिस गुडनैस एम्बैसेडर,सेजल को मिस विवसीओउस, दीपाली ठाकुर को मिस ग्लोविंग स्किन, तान्या वर्मा को मिस आयरन मैडन, रूपाक्षी शर्मा को मिस गेटवे गोडनैस, आरुषि को मिस एक्टिव व साक्षी को मिस आत्मीयता का खिताब दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...