भेड-बकरियां चराने गए बुजुर्ग की पौंग झील में डूबने से मौत

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पौंग झील में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उत्तम चन्द (80) निवासी चबुआ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार झोंका रतियाल पंचायत के गांव चबुआ का निवासी बुजुर्ग उत्तम चन्द शुक्रवार को झील किनारे भेड़-बकरियां चराने गया था तथा शाम को जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।

शनिवार को बुजुर्ग का शव झील में तैरता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह झील के गहरे पानी में गिर होगा जिससे उसकी मौत हो गई है।

ज्वाली पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस मौका पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन‌ के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...