शाहपुर: रैत में फोरलेन की निर्माणाधीन पुलिया से गिरकर व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

रैत में रात के कअंधेरे में हुआ हादसा, सुबह मिला शव नशैहरा गांव के रहने वाले थे मृतक रविंद्र कुमार।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत से संबंधित मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (52) पुत्र चानू राम निवासी गांव नशैहरा, डाकघर रैत, तहसील शाहपुर व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविंद्र बीती रात को रैत से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने गांव नशैहरा जा रहा था। जब देर रात तक रविंद्र घर नहीं लौटा तो परिजन उसे हर संभावित जगह ढूंढने लगे।

इसके बाद शनिवार सुबह उसकी लाश पुलिया के नीचे मिली है। बताया जा रहा है कि फोरलेन का निर्माण कर कंपनी ने पुलिया की भराई नहीं की थी, जिसके चलते लोगों को आने-जाने के लिए एक फट्टे के सहारे वैकल्पिक रास्ता बनाया था, जहां से उक्त व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

बेटे दिनेश के बोल 

इसको लेकर मृतक रविन्द्र के बेटे दिनेश ने बताया कि पुलिया की भराई करने के लिए कंपनी को कई बार कहा गया है और संभावित हादसे को लेकर भी चेताया, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं की गई।

दिनेश ने कहा कि फोरलेन कंपनी की लापरवाही के कारण उसके पिता की जान गई है। अब वह फोरलेन कंपनी के खिलाफ हाईवे जाम करेंगे।

विधायक केवल सिंह पठानियां के बोल 

उधर, विधायक केवल सिंह पठानियां ने रविंद्र कुमार पर दुख जताते हुए कहा कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी और फोरलेन कंपनी को भी मुआवजा देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

थाना प्रभारी शाहपुर के बोल 

हादसे को लेकर पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा था। घटना की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...