भू-स्खलन से ज्वाली-32 मील सडक़ बंद, मौके पर पहुंचे एसडीओ

--Advertisement--

घमिरतल पुल के पास बारिश से लैंड स्लाइडिंग होने से वाहनों की आवाजाही बंद

ज्वाली – शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ज्वाली में भी रविवार को खुब कहर बनकर बरसीं। इस क्षेत्र में बहने वाली नदियां देहर, बराहल, भेड़ खड्ड एवं बाणगंगा में पानी उफान पर रहा। जिससे ज्वाली 32 मील मार्ग पर मलवा गिर गया।

जवाली-32मील मार्ग पर घमिरतल पुल के समीप भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जिस कारण वाहन चालकों को भारी बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं आज सोमवार को लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटला के एसडीओ राजेश व जेई जसवाल ने बताया कि ज्वाली 32 मील मार्ग पर सड़क पर मलवा गिरने की सूचना मिली थी।

ज्वाली 32 मील मार्ग के बंद होने के कारण कुठेहड़ में जे.सी.बी तथा लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ साथ में खुद यहां पर आया हूं तथा जे.सी.बी के माध्यम से जल्द ही दोबारा सड़क को यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...