भूमि विवाद पर चलें डंडे सरिया व लात घूंसे, क्रास मारपीट के मामले दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में भूमि विवाद को लेकर ग्राम पल्होड़ी में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सरिए, डंडे व लात घूंसे चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों की तरफ से क्रास मारपीट के मामले दर्ज कर माजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्राम पल्होड़ी के घूमना निवासी युसूफ (50) पुत्र अल्लाहूद्दीन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पेशे से मजदूरी करता हैं, देर शाम को रोशन उर्फ चूड़ा खान, लयाकत, आशिक, रमजान, रोशनी, इस्लाम, संम्जिदा व नसीरुद्दीन घर के बाहर सड़क पर पहुंचे। इन्होंने हाथ में डंडे ले रखे थे।

जमीनी विवाद को लेकर पूरे परिवार को धमकाने लगे और बोले कि घर के सामने बने टायलेट को तोड़ दूं। जब बात नहीं मानी तो वह टॉयलेट की छत को तोडऩे लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने मिलकर रास्ता रोका और मुझे, मेरी पत्नी जलीफों और दोनों बेटों सालिम व दिलशाद को डंडेसे मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से पल्होड़ी निवासी बूंदू खान (35) पुत्र लहूदीन ने भी मारपीट की शिकायत में बताया कि चार वर्ष पहले चाचा चुड़ा ने मेरे भाई यूसुफ को नया शौचालय बनाने की स्कीम लेने के लिए सड़क के साथ गांव पल्होड़ी में कुछ जमीन यह कह कर दी थी कि वह स्कीम लेने के बाद अपना शौचालय उसकी जमीन से हटा देगा। यूसुफ ने उस जमीन पर ईटों व सीमेंट से शौचालय बना दिया था।

यूसुफ ने कई बार कहने के बाद भी शौचालय नहीं हटाया। शाम को मैने देखा कि यूसुफ अपने शौचालय के साथ डंगा लगा रहा है। विरोध करने पर उसने गंदी गालियां दी। आरोपी व उसके बेटे ने हाथ में सरिया व डंडे लेकर मारपीट कर उसे घायल कर लिया।

पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...