भालू के हमले से 4 साल की बच्ची समेत 3 घायल, 2 टांडा रैफर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

बरसात के मौसम में ऊपरी क्षेत्रों में भालू के हमले का खतरा बढ़ गया है। सोमवार देर शाम भालू ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को टांडा रैफर कर दिया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है।

शाम लगभग 7 बजे बड़ेई गांव की 50 वर्षीय दर्शना देवी पत्नी प्रकाश चन्द, 23 वर्षीय राधा देवी पुत्री प्रकाश चन्द तथा चार वर्षीय यंशिका पुत्री छिन्जो अपने घर के पास अपने बैलो को लेने के लिए जंगल के पास गए।

इस दौरान अचानक कहीं से भालू आ गया। उसने उन पर हमला कर दिया। हमलें में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल में लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दर्शना देवी तथा यंशिका की गंभीर हालत को देखते हुए मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया।

उधर, घटना की सूचना मिलने से बाद मलूंडा क्षेत्र के पटवारी जसविंदर ठाकुर ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग को जानकारी दे दी गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...