भाली में तेंदुए की चहल कदमी -आम जन मानस में डर का साया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली पंचायत भाली के गाँव बोहरका में इस समय लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि बुधवार दोपहर को स्थानीय वासी रमेश कुमार पुत्र जरमो राम ने अपनी गाय खेतों में बांधी हुई थी। जब शाम को वह गाय को लेने के लिए गए तो उन्होंने देखा तो उनकी गाय मृत अवस्था में थी और उसका आधा शरीर तेंदुए द्वारा खाया जा चुका था।

उन्होंने उस समय गाय के पार्थिव शरीर को वहीं पर रहने दिया ताकि सुबह इसको दबाया जा सके। परन्तु जब सुबह रमेश कुमार अपनी गाय के पास गए तो बाकी बचे शरीर को भी तेंदुए ने रात को खा लिया था। स्थानीय वासी जितेंद्र धीमान ने बताया कि हो सकता है, यह वही तेंदुआ है जिसने पिछले महीने बग्गा जांगल में एक बज़ुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया था।

जितेंद्र ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है ओर स्थानीय जनता से आह्वान किया कि अपना व अपने परिवार का ध्यान रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...