भारी वाहनों के लिए दो दिन बाद खुला कालका-शिमला एनएच, नहीं पहुंची दूध-ब्रेड की सप्लाई

--Advertisement--

सुबह आठ बजे कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई। यहां पर बड़े वाहनों को अब गुजारा जा रहा है।

शिमला – नितिश पठानियां

कालका-शिमला नेशनल हाईवे दो दिन बाद बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के लिए खुल गया है। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। दो रातें चालकों ने ट्रक में ही बिताई है। अब हाईवे खुलने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं का सामान लेकर आ रहे ट्रक भी हिमाचल आ सकेंगे।

तंबूमोड़ से ट्रकों की आवाजाही करवाने के लिए कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके चलते रात 9 से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। लेकिन इसी बीच फिर तंबूमोड पहाड़ी से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बाधित रहा। हालांकि कंपनी की ओर से मलबा हटाकर हाईवे को सुचारू किया गया।

इसके बाद 12 बजे तक कुछ छोटे वाहनों को निकाला गया। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। इस कारण रात 12:15 बजे हाईवे पर पूर्णतया वाहनों की ब्रेक लग गई।

वीरवार को सुबह आठ बजे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू की गई। यहां पर बड़े वाहनों को अब गुजारा जा रहा है। वहीं लगातार तीसरे दिन दूध, ब्रेड शिमला तक नहीं पहुंच सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...