भारत सरकार ने प्रेसिडेंट ऑफ भारत के माध्यम से हिन्दू महासभा के सिद्धांत को अपनाया

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भारत सरकार ने नई दिल्ली में जी 20 की बैठक के दौरान विदेशी अतिथियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में दिया जाने वाला भोज के आमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखकर एक नई और राष्ट्रवादी परंपरा का शुभारंभ किया है ।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने भारत सरकार और राष्ट्रपति भवन द्वारा आरंभ की गई इस परंपरा का स्वागत करते हुए इसे अखिल भारत हिन्दू महासभा की नीतियों की बड़ी जीत बताया ।

बी एन तिवारी ने आज जारी बयान मे कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गत दिनों अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इंडिया और इंडियन शब्द को अंग्रेजो द्वारा भारतवासियों को दी गई अपमानजनक गाली बताते हुए भारत सरकार से संविधान में इंडिया शब्द के स्थान भारत और इंडियन शब्द के स्थान पर भारतीय शब्द अंकित करने की मांग की थी ।

उन्होंने भारत सरकार के सभी आयोजनों , खेल , विज्ञान एवं अन्य सभी राजकीय विभागों के कार्यालयों , वाहनों एवं आयोजनों से इंडिया शब्द हटाकर भारत लिखने की मांग की थी । उनके इस संदेश को देश के समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और सोशल मीडिया पर भी यह संदेश जमकर वायरल हुआ ।

बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के इस संदेश को भारत सरकार द्वारा आत्मसात करना हिन्दू महासभा और देश वासियों के लिए गौरव का विषय है ।

उन्होंने कहा कि धारा 370 की समाप्ति , समान नागरिक संहिता , एक देश एक चुनाव आदि हिन्दू महासभा के विभिन्न सिद्धांतों को भारत सरकार धीरे धीरे लागू कर रही है और भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है ।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया के स्थान पर भारत लिखने की परंपरा का आगाज देश को एक नए युग में ले जा रहा है ।

हमारा देश इंडिया शब्द की मानसिक गुलामी से मुक्त होने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है । विदेशी अतिथियों के सम्मान में आयोजित भोज के माध्यम से विदेशों में भी भारत की उज्ज्वल छवि उभरने में सहायक सिद्ध होगी ।

बी एन तिवारी ने जारी बयान मे विश्वास प्रकट कहा कि सन 2024 में पुनः मोदी सरकार सत्ता में आई तो भारत और संविधान को इंडिया और इंडियन से भारतवासियों को सदैव के लिए मुक्ति मिल जाएगी और भारतवर्ष हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जायेगा । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल ने भी इंडिया के स्थान पर भारत का उपयोग करने पर केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है ।

ललित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट जर्सी पर इंडिया के स्थान पर भारत लिखने की आवाज बुलंद करके हिन्दू महासभा के सिद्धांत का समर्थन किया है । वीरेंद्र सहवाग का यह समर्थन भारतीय राजनीति में बदलाव का मील का पत्थर सिद्ध होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...