भारत के खिलाफ क्या था पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बनयान उम मार्सोस’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हमलों में लंबी दूरी की फतह मिसाइलों एफ1 और 2 का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि की है। आईएसपीआर महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने भारत के खिलाफ अपने हमलों में पाकिस्तानी सेना की सटीक निर्देशित लंबी दूरी की फतह मिसाइलों एफ1 और 2 के साथ-साथ सटीक गोला-बारूद, लंबी दूरी के लोइटरिंग किलर गोला-बारूद और लंबी दूरी की तोपों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सैन्य अभियान में साइबर-आक्रामता का भी इस्तेमाल किया और कई पाकिस्तानी सशस्त्र ड्रोन लांच किए, जिसका कोडनेम ‘ऑपरेशन बनयान उम मार्सोस’ था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के पास बहुत परिष्कृत, आला सैन्य तकनीक का पर्याप्त सेट है, जिनमें से केवल कुछ का ही इस्तेमाल हमले में किया गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के महानिदेशक जनसंपर्क (डीजीपीआर) एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख (संचालन) वाइस एडमिरल राजा रब नवाज भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...