भाजपा प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर आज, संसदीय बोर्ड सुनाएगा फैसला

--Advertisement--

Image

श्राद्ध खत्म होने के बाद संसदीय बोर्ड सुनाएगा अहम फैसला

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब सबकी नजरें भाजपा के प्रत्याशियों पर टिक गई हैं। सूत्रों के अनुसार संसदीय बोर्ड बुधवार दोपहर बाद श्राद्ध मुहूर्त खत्म होने के बाद प्रत्याशियों पर फैसला लेगा। भाजपा मंडी और प्ऊतेहपुर से पर नया चेहरा उतारेगी। दूसरी ओर जुब्बल कोटखाई में चेतन बरागटा और अर्की में रतन सिंह पाल का टिकट पक्का है।

टिकट तय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप प्रभारियों के साथ दिल्ली गए हैं। बुधवार को होने वाली संसदीय बोर्ड की इस मीटिंग में सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री व संगठन महामंत्री भी जाते थे, लेकिन इस बार चुनाव समिति की बैठक में ही सहमति बन गई थी। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ी। सीएम बुधवार को जुब्बल कोटखाई जा रहे हैं। भाजपा में जिस सीट के प्रत्याशी के लिए सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है, वह है मंडी सीट। यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के सामने पार्टी किसको उतारती है, यह सबसे बड़ा सवाल है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला में पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मंडी में थे। मंगलवार की घटनाएं बताती हैं कि इस बार कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर पर भाजपा दांव खेल सकती है। ब्रिगेडियर ठाकुर तब से भाजपा के पैनल में रहते हैं, जब से जयराम ठाकुर ने खुद लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार हो सकता है उन्हें मौका मिल जाए।

इससे पहले इस सीट के लिए मंत्रियों के नाम भी उठे थे, लेकिन पार्टी ने दिल्ली से क्लियर कर दिया है कि कोई भी सिटिंग एमएलए चुनाव नहीं लड़ेगा। हालांकि जब तक संसदीय बोर्ड से फैसला नहीं आ जाता, तब तक सबको इंतजार करना होगा। मंडी और कुल्लू जिला के कई नए चेहरों पर भी विचार हुआ है और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से लेकर पंकज जम्वाल, अजय राणा, निहालचंद जैसे कई नाम चर्चा में आए।

महिला कोटे से पहले कंगना राणौत का नाम चलता रहा, फिर धनेश्वरी ठाकुर का नाम भी उठे, लेकिन अब फैसले की घड़ी है। फतेहपुर में कृपाल परमार के अलावा बलदेव ठाकुर और पंकज हैप्पी पैनल में हैं। अर्की में रतन सिंह पाल को लेकर संशय नहीं दिखता। हालांकि वहां पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा पहले ही चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके हैं। दूसरी तरफ जुब्बल कोटखाई में भाजपा नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा पर ही भरोसा जताएगी। (एचडीएम)

मंडी-फतेहपुर में कल भरेंगे नामांकन

बेशक अभी प्रत्याशी तय न हों, लेकिन भाजपा ने सात अक्तूबर को मंडी संसदीय सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर नामांकन भरने का फैसला किया है। पार्टी की राज्य की लीडरशिप के पास दिल्ली से स्टैंप और सिग्नेचर के साथ नॉमिनेशन फॉर्म आ गए हैं और उन पर सिर्फ प्रत्याशी का नाम ही लिखा जाना है। अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा 8 तारीख को नामांकन भरेगी। 8 अक्तूबर को जुब्बल कोटखाई के संभावित प्रत्याशी चेतन बरागटा का जन्मदिन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...