भाजपा जांच एजंसियों का दुरपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का कर रही अपमान

--Advertisement--

शिमला, 20 मार्च – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा जांच एजंसियों का दुरपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही हैं।

उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने राजनैतिक प्रतिशोध के चलते उनके नेता को परेशान करने की कोशिश कर रही है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी।

प्रतिभा सिंह ने एक बयान में आज यहां कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले बना कर एक गलत परम्परा को शुरू कर रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

प्रतिभा सिंह ने सदन में राहुल गांधी के खिलाफ हो रहें शोर-शराबे को भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति बताते हुए कहा है कि यह सब अडानी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्तों पर चर्चा से भागने और इस पूरे मामले की जेपीसी जांच से बचने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखना चाह रहे हैं पर उन्हें  बोलने नही दिया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद पर उनके किसी भी बयान को लेकर संसद में अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पूरा अधिकार है कि वह सदन के अंदर ही उसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष भाजपा सदन को नही चलने दे रहा हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अडानी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिये देश में हुए महा आर्थिक घोटाले से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है,जबकि लोगों का एसबीआई व एलआईसी में लाखों करोड़ डूब गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...