भाजपा के लोग घर द्वार वोट मांगने आये तो उनसे जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहाँ सो गए थे

--Advertisement--

शिमला/ रामपुर 9 फरवरी – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लोगों से कहा है कि जब भाजपा के लोग उनके घर द्वार वोट मांगने आये तो उनसे यह जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहाँ सो गए थे। उन्होंने कहा कि उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिये क्या किया था।

आज अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में पार्टी कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न पंचायतों  गौरा, झाकड़ी, सनारसा, दोफ़दा, फुंजा, मशनु, रचोली, डंसा, लालसा,  शिंगला, दियोठी, कुहल-पटैना के  पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां प्रदेश सरकार को विरासत में मिली है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के भाजपा सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रति वह संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय इन नेताओं ने प्रदेश के प्रति जो उदासीनता दिखाई वह बहुत ही दुखदाई है। इन सांसदों ने प्रदेश के लिये किसी भी प्रकार की साहयता में कोई भी सहयोग नही दिया।इससे साफ है कि इनकी दृष्टि में पूरी तरह खोट है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने व पूर्व की भांति भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिये सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस दौरान रामपुर के विधायक नंद लाल,शिमला जिला परिषद की अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिमला ग्रामीण अतुल शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में प्रचार कार्यो में जुटने को कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...