
राम लाल ठाकुर ने कार्यकर्ता बैठक में महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को जमकर कोसा।
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
आज श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की बैठक दलेत में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने की।
इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके ओर राम लाल ठाकुर ने देश और प्रदेश में भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर जबरदस्त प्रहार किए।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि खाद्यानों, रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नही कि देश मे सोना चांदी की कीमतें कम होंगी और खाद्य सामग्री, रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के दाम सोने चांदी से ज्यादा होंगे।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि आज सौभाग्य की बात है कि देश व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर में मौजूद हैं, लेकिन मैं उनको बताना चाहता हूं कि आज देश मे महंगाई और भ्र्ष्टाचार चरम सीमा तक पहुँच गया है।
आज देश मे सरसो का तेल 200 रुपये प्रति लीटर हो चुका है और नड्डा जी देश का किसान अभी 15 रुपये गेंहू की लड़ाई सड़को पर बैठ कर लड़ रहा है और नड्डा जी आपकी गूंगी-बहरी सरकार निरंकुशता का लबादा ओढ़े हुए है।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि आज देश के 16 राज्यो और हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में नड्डा जी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो चुका है जबकि रसोई गैस का सिलेंडर 966 रुपये हो चुका है।
राम लाल ठाकुर ने दलेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को मैं याद दिलवाला चाहता हूं कि उनको वर्ष 2013 के वह दिन याद करने चाहिए जब केंद्रीय स्मृति ईरानी, स्व सुषमा स्वराज जी, स्व अरुण जेटली जी, राज नाथ सिंह जी और देश के राज्य वित्त मंत्री अनुराग जी व अन्य भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजपथ और राजघाट पर गांधी जी के प्रतिमा के सामने एलपीजी गैस के सिलेंडर लेकर, गले मे प्याज और टमाटर की मालाएं डाल कर नृत्य करते थे तब खाद्यानों, एलपीजी, डीजल, पेट्रोल के खुदरा भाव क्या थे और आज क्या हैं।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को वह वर्ष 1973 का समय भी याद करवाना चाहते हैं की जब उन्होंने वह छात्र राजनीति की शुरुआत की थी और देश में तत्कालीन इंदिरा गांधी जी की सरकार में सिर्फ 7 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़े थे तो स्व अटल बिहारी जी विरोध स्वरूप तांगा गाड़ी में संसद आए थे।
उन्होंने कहा कि आप बिलासपुर जैसी छोटी जगह से भजपा के शिरोमणि पद तक पहुचें हैं तो आपसे अनुरोध है कि आपकी सरकार में बैठे नीति निर्धारकों से कहें कि महंगाई के विषय पर थोड़ा सा इस देश की आमजनता के बारे में सोच लें।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप देयोल, प्रदीप शर्मा, राम चंद डांगी, अनिता कुमारी, निर्मला देवी, मुकेश कुमारी, नन्द किशोर, कर्म चंद, हाकम खान, सुमन कुमार, दया राम, सिकंदर सिंह, राम भज व अन्य लोग मौजूद थे।
