भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की मुहिम, नहीं बनने दूंगा “उड़ता हिमाचल”

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जनपद में रोजगार मेले के सफल आयोजन के बाद अब युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की जाएंगी। इसके तहत युवक मंडलों के माध्यम से सैकड़ों स्पोर्ट्स किट वितरित कर खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

समाजसेवी हरीश नड्डा ने युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से नशा निवारण जन चेतना अभियान शुरू कर दिया है।

नशा भगाना है, युवा जगाना है और युवा बचाना है, नारे के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र व समाजसेवी हरीश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के साथ मिलकर बुधवार से इस अभियान की शुरुआत कर दी है।

07 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जनपद के स्कूलों व कॉलेजों में जाकर हरीश नड्डा युवाओं को नशे से बचने व इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी देने की अपील करेंगे।

वहीं हरीश नड्डा के साथ प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ओपी शर्मा भी मौजूद रहे। हरीश नड्डा ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, उन्हें बचाने के लिये ये कदम उठाया है, ताकि “उड़ता पंजाब” की तरह उड़ता हिमाचल न बन सके।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता व पद्मश्री मनोज जोशी युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करने के लिए इंडोर स्टेडियम बिलासपुर आएंगे और नशे से होने वाली हानियों को लेकर युवाओं को जागरूक करेंगे।

वहीं नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ओपी शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 60 विभिन्न एनजीओ के जरिये नशा मुक्ति केंद्र व 07 इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 01 महिला नशा मुक्ति केंद्र शामिल है, जहां जाकर युवाओं को नशे से दूर रखने का काम किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...