भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जगदेव ठाकुर के लिए मांगी टिकट

--Advertisement--

Image

भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जगदेव ठाकुर के लिए मांगी टिकट, कहा जगदेव ठाकुर जी को टिकट दो हम पूरी मेहनत से प्रचार करेंगे

 

रियाली, गुरमुख सिंह 

विधानसभा उपचुनाव फतेहपुर के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित कृष्ण दत्त की अध्यक्षता में लोहारा मे संपन्न हुई जिसमें जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष जगदेव सिंह के लिए टिकट की मांग की गई।

 

उन्होंने कहा है कि जगदेव सिंह लंबे समय से संगठन व पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । वह दो बार लगातार जिला परिषद का चुनाव भी जीत चुके हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में करोडों रुपये के विकास कार्य भी करवाए हैं और भाजपा के विभिन्न दायित्वों जैसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मण्डल संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ, प्रदेश सह संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ आदि का निर्वहन निष्ठापूर्ण कर चुके हैं। उनका प्रत्येक वर्ग में जनाधार है। वे लंबे समय से फतेहपुर की आम जनता के संपर्क में हैं। वह बेदाग छवि, सक्रिय, अविवादित व जुझारू व्यक्ति हैं।

 

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से भी भली भांति परिचत हैं। इसलिए भाजपा यदि जगदेव सिंह को उप चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो भारी मतों से जीत दर्ज कर सकते हैं। वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लाने की क्षमता भी रखते हैं।
इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन है कि उप चुनाव फतेहपुर में जगदेव सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाया जाए।

 

इस अवसर पर राज कुमार शर्मा रिखी राम ठाकुर रमन कुमार कृष्ण गोपाल गिरधारी लाल सुजान सिंह विकास राणा सुरेश शर्मा बबिन्दर सिंह संजय कुमार पुष्पिन्दर राणा पूर्ण सिंह लाभ सिंह जसविन्दर सिंह सुरेन्द्र कुमार राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...