भाजपा एमएलए डॉ. हंसराज पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, महिला आयोग ने एसपी चंबा से मांगी रिपोर्ट

--Advertisement--

चम्बा भूषण गुरुंग

 

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और भाजपा एमएलए डॉ. हंसराज पर एक युवती की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद महिला आयोग ने चंबा के एसपी से रिपोर्ट तलब की है. महिला आयोग की चेयरपर्सन विद्या नेगी ने एसपी चंबा से मामले की विस्तार से रिपोर्ट पेश करने की बात कही है.

युवती के आरोप पर विधायक हंसराज ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइव आकर सफाई पेश की है और अपना पक्ष रखा है. विधायक हंसराज चंबा के चुराह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

भाजपा विधायक हंसराज ने कहा, ‘ये आरोप उनकी छवि को खराब करने के लिए लगाए गए हैं. उन्होंने मानहानि का केस करने की बात भी कही है. ये मामला पूर्व में भी उठा था, लेकिन बाद में युवती अपनी बात से पलट गई थी. युवती ने अब फिर से विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं’.

युवती ने परिवार के लिए बताया खतरा

विधायक पर आरोप लगाने वाली युवती चंबा की रहने वाली है. युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसके परिवार को प्रभावशाली लोगों से खतरा है. पूर्व में भी एक साल पहले युवती ने विधायक हंसराज पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी.

खैर, युवती के लाइव आने के बाद एमएलए ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना पक्ष रखा था. विधायक ने कहा कि ये षड्यंत्र इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए रचा गया है. उन्होंने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी थी कि वे मानहानि का केस करेंगे.

उसके बाद युवती फिर से लाइव आई है. युवती का आरोप है कि विधायक के कारण उनके परिवार को खतरा है. विधायक ने युवती के महंगे फोन पर भी सवाल उठाए थे तो उसके बाद युवती ने फिर से लाइव आकर और आरोप लगाए हैं.

महिला आयोग ने मांगा जवाब
महिला आयोग की चेयरपर्सन विद्या नेगी ने कहा, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में एक मामला आया है. एक वीडियो के जरिए ये पता चला है कि युवती ने विधायक हंसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे में आयोग ने चंबा के एसपी से रिपोर्ट मांगी है.
सारा मामला व वीडियो चंबा के एसपी को भेजे गए हैं. यदि युवती को जान का खतरा है तो आयोग ने पुलिस को उसकी सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं? इस सिलसिले में युवती की सुरक्षा को लेकर जनवादी महिला समिति ने भी आयोग के संज्ञान में मामला लाया है’.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...