भवारना पुलिस के खिलाफ गुनेहड़ के लोगों ने एसपी कार्यालय में दिया धरना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना भवारना के तहत पड़ते गुनेहड़ गांव में चार अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों एक बच्चे की मौत मामले के पुलिस थाना भवारना की टीम की ओर से कोई उचित कार्रवाई न करने से रोषित मृतक के स्वजनों व गांव के लोगों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में धरना प्रदर्शन किया और एसपी कांगड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए मामले के भवारना पुलिस को शामिल न करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतक मुनीष कुमार के पिता संतोष कुमार ने बताया कि वह गुनेहड़ में किराये के मकान में रहते हैं। चार अप्रैल वह अपनी पत्नी के साथ काम के लिए गए थे। दोपहर बाद उनके पड़ोसी का फोन आया और उसने गाली गलौज किया। इसके अलावा जाति सूचक शब्द भी कहे।

उसके बाद करीब चार बजे फिर फोन आया और कहा मुझसे गलती हो गई है मुझे माफ कर दो। यह सुनकर जब वह घबराकर घर पहुंचे तो बरामदे उनका 13 वर्षीय बेटा मुनीष मृत पाया गया।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी ने उनके बेटे ही हत्या करके दुपट्टे से टांग दिया। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात ये है कि भवारना पुलिस ने आज दिन तक उक्त पड़ोसी के खिलाफ आरोप लगाने के बावजूद आज दिन तक पूछताछ तक नहीं की उल्टा उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक कांगड़ा

उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि स्वजनों की मांग पर एएसपी पुनीत रघु के नेतृत्व में एसआइटी गठित की जाएगी और भवारना पुलिस को उसके शामिल नहीं किया जाएगा। मृतक के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के फंदा लगाने की बात आ रही है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...