भयानक हादसा: स्कूटी-बाइक में भीषण टक्कर…घर का बुझा चिराग, 2 लोग घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा भुंतर-गड़सा मार्ग पर चूटी बिहाल के पास पेश आया। यहां भुंतर की ओर आ रही एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में स्कूटी चालक गगन जसवाल निवासी भुंतर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 2 लोग घायल हो गए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एसपी मदन लाल के बोल 

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चालक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...