भगवान खुद आकर भी कहे, तो भी भाजपा में नहीं होऊंगा शामिल : अनिरुद्ध सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला, 13 जुलाई – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेता अपना राजनीतिक भविष्य तलाशते नजर आ रहे हैं।

इस बीच कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह की भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई, लेकिन विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वे चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। भगवान खुद भी धरती पर आकर भाजपा या किसी अन्य दल में जाने के लिए कहेगा, तो भी वे कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे।

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वफादार हैं। उनकी पार्टी से कभी कोई नाराजगी नहीं रही। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कुछ कांग्रेस के ही लोग उनके खिलाफ प्रपंच रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह ऐसे लोग हैं, जो खुद वॉर्ड सरपंच का चुनाव भी जीत नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इलाके के लोगों के लिए काम किया है और भविष्य में भी काम करते रहेंगे। वह संगठन के वफादार हैं और कांग्रेस पार्टी में रहकर ही जनता की सेवा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...