भगवान के घर डाका, जयसिंहपुर में हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें गायब

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

जयसिंहपुर बस अड्डे पर बने हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें गायब हो गई हैं। लोगों का मानना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा आंखें चोरी की गई हैं। मंदिर के समीप ही दुकान करने वाला सोनू वालिया जब शाम को मंदिर में माथा टेकने गया तो उसने देखा कि मूर्ति की आंखें नहीं चमक रही थीं।

दिन में जब उसने यह बात अन्य दुकानदारों से सांझा की तो आसपास के दुकानदारों ने देखा कि सही में ही मूर्ति से चांदी की आंखें गायब थीं। हालांकि इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। जयसिंहपुर में ही सुनार की दुकान करने बाले प्रदीप महाजन ने मूर्ति में नई आंखें लगा दी हैं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक सूद ने कहा कि मूर्ति की आंखें चोरी हुई हैं क्योंकि अगर अपने आप गिरी होतीं तो मंदिर के अंदर ही होतीं। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है व कमेटी के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि इस प्रकार के मामलों से कैसे निपटा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...