बड़ी बतराहन ग्राम पंचायत में दलदल में फंसी गाय को जेसीबी से निकाला बाहर

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब, अनिल शर्मा

विकास खण्ड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बड़ी बतराहण के वार्ड न.चार में रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव के परिवार की एक गाय पानी पीने के लिए तालाब में उतरी।परन्तु तालाब में ज्यादा दलदल होने के कारण वो कीचड़ में फंस गई।स्थानीय लोगों द्वारा देखने के उपरांत युवाओं ने गाय को बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया। परन्तु युवा गाय को बाहर न निकाल पाए।

 

ऐसे में बीडीसी तमन्ना देवी ने समाजसेवी नीरज शर्मा को फोन द्वारा इस बाबत सूचना दी गई। नीरज शर्मा ने तुरन्त अपनी जेसीबी को भेजकर लगभग दो घण्टे के भरसक प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला ।बीडीसी सदस्य नेरना तमन्ना देवी ने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवी नीरज शर्मा का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...

कांगड़ा प्रशासन IPL के लिए अलर्ट: सभी मॉक ड्रिल सफल, तैयारी पूरी

हिमखबर डेस्क  मई माह के दौरान एच.पी.सी.ए. स्टेडियम में आयोजित...