बड़ा हंगामा: धर्मशाला भाजपा मंडल देगा सामूहिक इस्तीफा, राकेश चौधरी को टिकट देने पर भड़के भाजपा नेता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भाजपा ने यहां अपनी पहली लिस्ट जारी की है और वहां विधानसभाओं में बगियों ने बगाबतें तेज कर दी हैं। भाजपा मंडल धर्मशाला ने अपने मनमाफिक और पैनल में सुझाये गये नामों पर जब पार्टी आला हाईकमान ने मुहर नहीं लगाई तो अब उन्होंने एक साथ बगाबत कर दी है.

आज धर्मशाला के जोधामल सराय में एकजुट होकर मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल नहीं कि मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दी बल्कि इस बात का मलाल है कि जिस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट देकर नवाजा है वो चुनाव लड़ने की अति महत्वकांक्षा के चलते हमेशा से दलबदलता रहा है.

पूर्व में भाजपा के ही खिलाफ राकेश चौधरी ने चुनाव का बिगुल बजाया था, हाल ही में उन्होंने आप को ज्वाईन करके हमारे मुख्यमंत्री और पार्टी का कटाक्ष किया था, और आज वही शख्स न केबल भाजपा में आ चुका है बल्कि उसे टिकट देकर भी सम्मानित किया गया है।

इससे यही जाहिर होता है कि सालों से पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी में कितनी तरजीह मिल रही है। उन्होंने कहा कि मंडल ने करीब पंद्रह लोगों का पैनल दिया था अगर पार्टी को टिकट बदलनी ही थी तो उन पंद्रह में से ही किसी एक को चुन लेते तो भी उन्हें दिक्कत न होती मगर अब वो या तो सामूहिक इस्तीफा देंगे या फिर फील्ड में जाकर प्रत्याशी के लिये चुनाव प्रचार प्रसार करने की बजाय सिर्फ अपना ही वोट कास्ट करने जाएंगे।

वहीं उन्होंने अभी भी टिकट को बदलने की पार्टी आला हाईकमान से गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...