ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय, आज रात जारी होगी सूची

--Advertisement--

Image

भारतीय जनता पार्टी आज रात 10:00 से 11:00 बजे के बीच  प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

व्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी आज रात 10:00 से 11:00 बजे के बीच  प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने यह जानकारी दी। कहा कि टिकट तय करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। मंगलवार देर शाम को संसदीय बोर्ड की बैठक में टिकटों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

बता दें प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में 35 सीटों पर जिताऊ प्रत्याशियों के अकेले-अकेले नामों के पैनल बनाकर संसदीय बोर्ड को भेजे गए हैं। चारों संसदीय सीटों में यही हाल हैं।

प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों में से 35 सीटों पर भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने जिनके नाम भेजे हैं, उनमें ज्यादातर सिटिंग विधायक हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में भाजपा के 43 विधायक हैं। दो कांग्रेस और दो निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुंडली में ग्रह नक्षत्र दिखाकर पंडित की राय और अपने कुल देवी की ओर से निकाले गए शुभ मुहूर्त को आशीर्वाद मानकर 19 अक्तूबर को सुबह 10:00 नामांकन करने का फैसला लिया है। इसी दिन चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा नेता पीतांबर ठाकुर ने बताया कि नामांकन के बाद जयराम कुथाह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त निकाला है। महेंद्र सिंह का यह आठवां चुनाव है। वह हर पार्टी से चुनाव लड़े हैं और सात बार लगातार जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...