बोलेरो गाड़ी के दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग व प्रशासन गाड़ी में बैठे लोगों को ढूंढने में जुटे

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बीते कल खड़ामुख-होली मार्ग पर डल्ली डली नामक स्थान पर शनिवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। जिस कारण गाड़ी को चला रहे चालक की मौत हो गई और उसके शव को ग्रामीण लोगों ने गाड़ी से ढूंढ भी लिया है जबकि उसी गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति अभी भी लापता है ग्रामीण लोग और पुलिस के लोग इस लापता व्यक्ति को ढूंढने में लगे हुए है।

बताते चले कि यह हादसा चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली-खड़ामुख सड़क पर डल्ली के पास शनिवार सुबह हुआ था। एक बोलेरो कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई और उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति अभी भी लापता है।

सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस चौकी होली की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रावी में गिरे वाहन और लापता लोगों की तलाश में अभियान छेड़ा हुआ है। दोपहर बाद गाड़ी में फंसे चालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। इस दौरान एडीएम भरमौर नरेंद्र चौहान, थाना प्रभारी भरमौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार यह दोनो लोग लांमू से गेहरा की तरफ इसी बोलेरो गाड़ी में आ रहे थे और डल्ली के पास यह गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पता चला है कि चालक का नाम चैन लाल पुत्र जयराम गांव हिबरा दुनाली है तथा दूसरा इंद्र सिंह पुत्र जय सिंह गांव गैहरा होली की तरफ आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में वह जलविद्युत परियोजना की लेबर को लेने के लिए होली की ओर आ रहे थे। डल्ली के समीप पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। प्रशासन की और से पहुंचे तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि, लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...