बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्‍त, 25 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्‍लू की सैंज तहसील में वीरवार सुबह एक बोलैरो कैंपर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग  घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रैला-दो पंचायत में सिउंड-रैला सड़क के जीरो प्‍वाइंट नामक स्थान पर रैला से आ रही गाड़ी एचपी 49 2894 बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 60 मीटर नीचे गिर गई।

दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में मझान गांव के 25 वर्षीय टेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। रैला-दो पंचायत के प्रधान जोगिंदर सेन सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में रेपती राम, वीना देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि पुनीत कुमार को आंशिक चोटें आई हैं।

सैंज पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्ज़े में लेकर घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भेज दिया। ऊधर सैंज अस्पताल से वीना देवी को कुल्लू रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज़ चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...