बैजनाथ में नकली नोट चलाने वाले 2 और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – आशुतोष

बैजनाथ पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रानीताल से पकड़ा है। हालांकि इस दौरान पुलिस को आरोपियों की कार से किसी भी प्रकार की कोई बरामदगी नहीं हुई है।

आरोपियों की पहचान दो भाई विशाल और गौरी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी मिली है कि दोनों अपने घर मे ही इस धंधे को अंजाम देते थे।

डीएसपी लाल मन शर्मा के बोल

डीएसपी लाल मन शर्मा ने कहा कि मामले मे अन्य लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की 2000 रूपए के नकली नोटों के बाजारों में सामने आने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी।

उन्होंने बताया कि धार चढिय़ार से पुलिस को मिली CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की कार को ट्रेस किया गया था।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह धंधा कहां से और कब से चल रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...